मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी तेज कुमार सिंह ने शनिवार सुबह महानगर इलाके में स्थित अपने आवास पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की है।
मूल रूप से गोंडा निवासी तेज कुमार सिंह (25) करीब चार साल से मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात थे। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब सात बजे तेज कुमार सिंह ड्यूटी करके महानगर इलाके के बादशाह नगर स्थित अपने आवास पर पहुंचे और करीब आधे घंटे बाद ही उन्होंने सर्विस पिस्टल से खुद को गोली से उड़ा लिया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।