झारखंड: नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) 2020 द्वारा झारखंड के लिये जारी आंकड़े पर झारखंड बीजेपी ने राज्य की हेमंत सरकार पर सवाल खड़े किए है। आपको बता दें पार्टी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो ने 2020 के लिए जो आंकड़े जारी किया है वो झारखंड सरकार के लिए शर्मसार करने वाला है।
बता दें प्रतुल शाहदेव ने कहा कि पूरा देश में झारखंड ने हत्याओं की प्रति लाख के रेश्यो में प्रथम स्थान प्राप्त किया है और ह्यूमन ट्रैफिकिंग के मामलों में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को अविलंब विधि व्यवस्था की स्थिति सुधारनी चाहिए।