दिल्ली (Delhi). झारखंड में आज पश्चिम सिंहभूम के होयाभातु गांव के पास एक जंगल में सुबह पौने नौ बजे IED धमाका हुआ. जिसमें दो पुलिसवालों शहीद हो गए हैं. साथ ही दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके अलावा सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स का एक जवान भी मामूली तौर पर घायल हो गया है.
जानकारी के मुताबिक झारखंड जगुआर के जवान पश्चिम सिंहभूम जिले के होयाहातु गांव में गश्त लगा रहे थे. सुबह लगभग 8:45 बजे आईईडी ब्लास्ट हुआ. जिसमें दो जवान शहीद हो गए. वहीं झारखंड जगुआर के दो अन्य जवान और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का एक जवान घायल हो गया.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की सिंध असेंबली में जमकर हुई तोड़फोड़, वीडियो हुआ वायरल