उत्तराखंड। उत्तराखंड में आसमान से कहर बरस रहा है। आपको बता दें भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। कई जगहों पर बादल भी फटा है। भूस्खलन के कारण पांच लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई है। एहतियात के तौर पर सरकार ने चारधाम यात्रा पर अस्थाई रोक लगा दी है। मौसम विभाग ने 48 घंटे का अलर्ट जारी किया है। साफ है कि भारिश अभी थमने वाली है।
भारी बारिश को लेकर पीएम मोदी लगातार नजर बनाए हुए हैं। मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन कर बारिश से हुए नुकसान और संचालित बचाव और राहत कार्यों के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने प्रदेश को हर आवश्यक सहयोग दिये जाने के प्रति आश्वस्त किया है। मुख्यमंत्री ने पीएम को बताया कि शासन और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है।