इंदौर। कांग्रेस पार्टी के नेता एवं बड़नगर विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल ने सरेंडर कर दिया है। बता दें कि वो पुलिस रिकॉर्ड के हिसाब से वो पिछले 6 महीने से फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर ₹25000 का इनाम भी रखा था। करण मोरवाल पर रेप का आरोप था । कांग्रेस पार्टी की महिला नेता के साथ दुष्कर्म का आरोप है। इंदौर पुलिस के मुताबिक पुलिस ने करण मोरवाल को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे मक्सी में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि इससे पहले कांग्रेस नेता एवं बडनगर विधायक मुरली मोरवाल पत्रकारों के सामने बयान दे चुके थे कि यदि सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत नहीं मिली तो सरेंडर कर देंगे।
करण मोरवाल का मामाला एपी का काफी हाई प्रोफाइल मामला है। इसमें रेप पीडिता मे कई बार मीडिया में आकर बयान दिया है। वो मदद मांगने के लिए कई बार कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से मिलने की कोशिश भी कर चुकी हैं पर किसी म किसी वजह से हर बार उनका अपॉइंटमेंट रद्द कर दिया गया। बता दे कि गृह मंत्री नरोत्त्म मिश्रा ने करण को सरेंडर करने के लिए 2 दिन का समय भी दिया था।