राजनांदगांव। बुराई पर अच्छाई के विजय व असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक विजयादशमी के अवसर पर राजनांदगांव शहर के पुलिस लाईन में शस्त्र पूजन किया गया। शस्त्र पूजन में जिले के एसपी सहित पुलिस के आलाधिकारी और पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में मां दुर्गा की आराधना की गई।

वर्षों पुरानी परम्परा का निर्वाह करते हुए विजय दशमी के अवसर पर पुलिस अफसरों ने अपने सभी प्रकार के हथियारों को रखकर बुराई के खात्में और लोगों की सुरक्षा की शक्ति देने की शक्ति की देवी मां दुर्ग से कामना की।
इस दौरान प्रदेश की धरती पर नासूर बन रहे नक्सल रूपी रावण के वध का संकल्प लिया गया। वहीं कोरोना के खात्में की कामना भी की गई। देश-प्रदेश व लोगों की सुरक्षा के लिए उठाये जाने वाले शास्त्रों की पूजा के माध्यम से सुरक्षाबलों ने देश में शांति और भाईचारे की कामना की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डी.श्रवण ने दशहरा पर्व की शुभकामना दी।

नक्सल मोर्चें पर लगातार सफलता की ओर बढ़ रही पुलिस के लिए शस्त्रों के पूजा का काफी महत्व है। इन शस्त्रों के माध्यम से ही आज पुलिस नक्सलियों को मुहतोड़ जवाब दे रही है। जिले के सभी थानों और पुलिस बेस कैंप में शस्त्र पूजा की गई। इस पूजा के माध्यम से देश और प्रदेश में अमन की कामना की गई। इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहेे।