भोपाल। भारत बंद पर किसान संगठनों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने करोंद ग़ल्ला मंडी गेट पर धरना दिया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने किसानों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि कानून बनाने से पहले किसानों की राय नहीं ली गई। उन्होंने किसान संगठनों से कहा कि राजनीतिक दलों से परहेज न करें किसान अपने आंदोलन में कांग्रेस के साथ-साथ अन्य दलों को भी बुलाए।

बता दें की पूरे देश में 40 संगठनों द्वारा संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद का ऐलान किया। भारत बंद में कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियां शामिल हुई।
धरना स्थल पर कलेक्टर समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

मध्य प्रदेश भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि हम शांति पूर्ण प्रदर्शन करके मंडी बंद कराना चाहते थे। लेकिन जनता की आवाज दबाने वाली सरकार ने पुलिस बल को आगे कर दिया। उन्होंने कहा कि भारत बंद को कांग्रेस समेत सभी पार्टियों का समर्थन मिला है हम अपनी लड़ाई आगे जारी रखेंगे।
टाइम8 मध्यप्रदेश के लिए भोपाल से प्रणय शर्मा की रिपोर्ट।