भीमपुर। बैतूल जिले के आदर्श पिपरिया ग्राम में आदिवासी महिलाओं का समूह बनाकर 70 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया हैं। सुषमा उइके ने बताया गया कि गांव के ब्रजलाल इवने ने आदिवासी महिलाओं का स्व-सहायता समूह बनाकर दस्तावेजों का उपयोग करते हुए बैंक मे फर्जी तरीके से 80 महिलाओं के नाम से 70 लाख रुपये निकाल लिए है। जिस कारण सभी महिलाओ ने भीमपुर चौकी पहुँचकर मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। आदर्श पिपरिया की 80 महिलाओं ने ब्रजलाल इवने पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया है।

ग्राम आदर्श पिपरिया में 17 से 18 स्वसहायता समूह कार्यरत हैं जिसमे 150 से 155 महिलाएं जुड़ी हैं।
बता दें कि हर महिला के नाम से 3 से 5 बैंकों से फर्जी तरीके से लोन लिया गया है।

समूह से जुड़ी महिलाओं को लोन की खबर तक लगी जब बैंक के कर्मचारी वसूली के लिए उनके घर आने लगे। अब बैंक कर्मचारी उन्हें परेशान कर रहे हैं। जिसको लेकर थाने मे मामले की जांच कर उनकी राशि वापस दिलवाने की मांग की है। जिसकी जाँच की जा रही है।